बुटीबोरी में अवैध शस्त्र और डीज़ल भंडारण का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
नागपुर ग्रामीण की स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई
नागपुर। 13 अगस्त 2025 — नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने बुटीबोरी में छापेमारी कर अवैध रूप से शस्त्र और डीज़ल का भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुटीबोरी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला गनी मोहम्मद हनीफ खान (39) अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र और डीज़ल का भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पथक ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
जप्त किया गया सामान:
-
एक धारदार लोहे की तलवार
-
लोहे की म्यान में रखी दुधारी गुप्ती
-
एक धारदार लोहे का चाकू (कुल कीमत ₹2,400)
-
70 लीटर डीज़ल (कीमत ₹6,300)
कुल ₹8,700 मूल्य का माल पंचनामा कर जप्त किया गया। आरोपी के पास शस्त्र रखने का लाइसेंस या डीज़ल का कोई बिल/परमिट नहीं मिला।
इस मामले में बुटीबोरी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा धारा 8(1) पेट्रोलियम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Users Today : 42