🌧️ राज्य में अतिवृष्टि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी तंत्रों को सतर्क रहने के निर्देश
मुंबई, 18 अगस्त : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मंत्रालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष में पूरे राज्य में हो रही बारिश की स्थिति और आपदा प्रबंधन की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया।
👉 इस बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एड. आशिष शेलार, मुख्य सचिव राजेशकुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी संभागीय आयुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
📌 मुख्य बिंदु :
रत्नागिरी, रायगढ़ और हिंगोली जिलों में भारी वर्षा; मौसम विभाग ने 17 से 21 अगस्त तक अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की।
पिछले दो दिनों में राज्यभर में विभिन्न घटनाओं में 7 लोगों की मौत।
कोकण क्षेत्र की कुछ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर; जळगांव में भारी नुकसान।
छत्रपति संभाजीनगर संभाग के 800 गांव प्रभावित।
विदर्भ में अनुमानित 2 लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित।
मुंबई में केवल 8 घंटों में 170 मिमी बारिश; दो जगह यातायात प्रभावित, लेकिन रेल और मेट्रो सेवाएं सामान्य।
🚨 मुख्यमंत्री फडणवीस के निर्देश :
आगामी दिनों में सभी प्रशासनिक तंत्र पूर्ण सतर्कता बरतें।
नागरिकों को भेजे जाने वाले SMS अलर्ट को गंभीरता से लें।
आपातकालीन राहत के लिए स्थानीय प्रशासन को ही धन और अधिकार दिए गए हैं।
मकानों के गिरने की घटनाओं पर सहायता और पंचनामे सही ढंग से किए जाएं।
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पहले से उपाययोजना की जाए।
राहत शिविरों में भोजन, शुद्ध पेयजल और बिस्तर की पर्याप्त व्यवस्था हो।
मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित करने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को दिया गया।
🙏 नागरिकों से अपील
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि :
स्वयं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें,
मौसम व आपदा प्रबंधन के अलर्ट को गंभीरता से मानें,
आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों का उपयोग करें।
Users Today : 22