नागपुर में वाहन चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
नागपुर : सदर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:45 बजे से 3:30 बजे के बीच, फिर्यादी सुलतानअली रहमतअली (उम्र 82 वर्ष), निवासी गवलीपुरा, सदर, नागपुर ने अपनी टीवीएस विगो मोपेड (क्रमांक MH 31 DQ 9671, कीमत लगभग 15,000 रुपये) अपने घर के सामने लॉक करके खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो गया।
इस मामले में सदर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोपेड के साथ मंगलवार चौक, सदर इलाके में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को वाहन सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद नफीस वल्द नजीर खान (उम्र 48 वर्ष), निवासी यशोधरानगर, नागपुर बताया।
आरोपी ने पूछताछ में उक्त मोपेड गवलीपुरा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15,000 रुपये मूल्य की मोपेड जब्त कर ली है और उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा, सहायक पुलिस आयुक्त सुहास जगताप एवं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमोल देशमुख के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक संजय सिंह, पुलिस निरीक्षक राहुल तसरे, उपनिरीक्षक निलेश घोगरे सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Users Today : 4