आखिर पंचधारा महिला खान मजदूर और औद्योगिक संस्था अध्यक्ष पूजा हनुमन्त चौगुले नागपुर अधिवेशन के दौरान करेगी आत्मदहन

Khozmaster
4 Min Read
नागपुर.
हात्कलांगले जिला कोल्हापुर स्थित पंचधारा महिला खान मजदूर और औद्योगिक सहकारी संस्था, टोप की अध्यक्ष पूजा हनुमंत चौगुले ने महाराष्ट्र शासन के हित के किये माइनिंग माफिया के विरोध में अवैध खनन होने पर नागपुर के अधिवेशन के दौरान 11 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष आत्मदाह करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने शिये,भुये भुयेवाडी ,कसारवाड़ी वन विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध खनिज उत्खननन जारी रहने पर इसकी शिकायत समय समय पर वनविभाग,महसूल विभाग और पर्यावरण विभाग से भी की थी.
इससे इस प्रकरण में कम से कम 1400 करोड़ रुपयों का दंड लगाया गया है. कसारवाड़ी ग्रामपंचायत अंतर्गत यह प्रकरण लावड़ा में न्यायप्रविष्ठ है.
उसी तरह गायरां परिसर की हद में तब से में विगत 7 से 8 माह से अवैध खनन जारी है.सभी क्षेत्र के अवैध उत्खनन की शिकायत के सबुत कोल्हापुर जिलाधिकारी को अनेक बार दिए जा चुके है. इसके बाद भी जिलाधिकारी द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया.या. सोना सौ. पूजा हनुमन्त चौगुले ने कहा कि उनकी संस्था गत 15 वर्षों से शासन के नियम ,कानून का पालन कर रही है. पूजा चौगुले से जिला खनिज अधिकारी आनंद पाटिल ने 25 लाख रुपये की मांग की.उसी तरह वन संरक्षक जी गुरुप्रसाद ने 20 लाख रुपये की मांग की है उनकी पूर्ति नहीं करने पर वे कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे है. जिस तरह शासन ने सभी के लिए नियम बनाये है. वे नियम भी सभी उत्खनन करनेवालों के लिए लागू होना चाहिए.
630 कसारवाड़ी परिसर की वन की जमीन है.यहाँ अवैध रूप से उत्खनन होने के सबूत अधिकारियों को दिए गए है यह सब करने के बाद कानून से चलने वाले प्रोजेक्ट को वन और महसूल विभाग ने बंद करवा दिया है.
इस उत्खनन से सरकार को करोड़ों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.पूजा चुगुल ने बताया कि शासन के लिए समय समय पर उन्होंने हक्क के लड़ाई लड़ी कानून पर अमल भी किया.
फिर भी उनसे रुपयों की मांग करके उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है .
शासन द्वारा लगाए गए दरबार में भी समय समय पर सबूत प्रस्तुत किये गए लेकिन लिफाफा और पैसे देकर अधिकारी माफियाओं का मनोबल ऊंचा कर रहे है.
जिससे प्रकरण ठन्डे बस्ते में पड़ रहा है.कोल्हापुर परिसर में हो रहे इस अवैध उत्खनन पर शासन ने देखलवलेना भी अत्यंत आवश्यक है.
इससे तंग आकर पूजा हनुमंत चौगले ने आगामी 11 दिसंबर को अधिवेशन के दौरान नागपुर विधान भवन के समक्ष आत्मदहन करने की बात कही है..उन्होंने विज्ञप्ति में कहा है, कि यदि आत्मदहन से उनकी जान जाती है .तो उसके लिए आनंद पाटील, जी. गुरुप्रसाद ,अरविंद दिलीप पाटिल, रमेश कांबले ,विजय पाटिल ,.सतापा जाधव राजीव सावंत, एम आई डी सी पुलिस निरीक्षक सागर पाटिल, पुलिस अधिकारी तृप्ति चौहान,शिवाजी आनंद पोवार,अक्षय पाटिल आदि पर गुन्हा दाखिल करके कठोर से कठोर सजा दी जाए.
0 9 3 8 2 0
Users Today : 17
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *