नागपुर : आनंदमनोहार जोशी : उपराजधानी नागपुर में पधारे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी कीं आगवानी व स्वागत करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व उधोग व्यापारी सेल के प्रमुख अतुल कोटेचा दिखाई दे रहे है. इस अवसर पर प्रमुखता से प्रदेश कांग्रेस के अध्यश नाना पटोले जी, आमदार व जिल्हा कांग्रेस कमेटी के अध्य्श विकास ठाकरे ज़ी सहित वरिष्ठ नेताओ कीं प्रमुखता से उपस्थिति रही अतुल कोटेचा ने किया राहुल गांधी का स्वागत नागपुर. उपराजधानी में कांग्रेस के 139 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर विशेष रूप से पधारे कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा किया गया. इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास ठाकरे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और व्यापार उद्योग सेल के प्रमुख अतुल कोटेचा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता,वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
Users Today : 37