कराओके गीतसंगीत में अनेक प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति
अकोला.अकोला जिला जीपीकेइएन के तत्वावधान में त्रिदिवसीय गीत संगीत का आयोजन हाल ही में किया गया. इस विशेष अवसर पर सऊदी अरबिया से पधारे दादाराव मानकर उपस्थित थे.कराओके गीत संगीत का आयोजन के मौके पर संजय दिनकरराव देशमुख के सेवनिवृत्ति पर उनका सत्कार किया गया है।इस अवसर पर दीपक गावंडे,मनोजसिंह बैस भी उपस्थित थे.इस दौरान कराओके के अनेक कलाकार और गीतकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी है. कार्यक्रम में दयाराम खारोले, सुरेश भुम्बरे, प्रवीण मोहता, पद्माकर देशमुख सहित गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.संचालन प्रवीण मोहता ने किया.कराओके के नागपुर जिला समन्वयक बृजमोहन खंडेलवाल ने आभार प्रदर्शन किया.
Users Today : 36