नागपुर में न्यूरोलॉजी सेवाओं में क्रांतिकारी कदम मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर में एडवांस्ड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लिनिक और स्ट्रोक यूनिट का उद्घाटन

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

नागपुर में न्यूरोलॉजी सेवाओं में क्रांतिकारी कदम

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर में एडवांस्ड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लिनिक और स्ट्रोक यूनिट का उद्घाटन

नागपुर, 28 मई 2025:

नागपुरवासियों और विदर्भ क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर ने एडवांस्ड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लिनिक और अत्याधुनिक स्ट्रोक यूनिट का शुभारंभ किया है। यह पहल पूरे क्षेत्र में न्यूरोलॉजिकल उपचार के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

नए क्लिनिक और स्ट्रोक यूनिट में पार्किंसन, डिस्टोनिया, ट्रेमर्स, और अन्य मूवमेंट डिसऑर्डर्स के लिए समर्पित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्ट्रोक के मरीजों के लिए 24×7 इमरजेंसी केयर, रैपिड इमेजिंग, थ्रॉम्बोलिसिस, मेकैनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी और रिहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

डॉ. केतन चतुर्वेदी (निदेशक, न्यूरोलॉजी) ने बताया कि क्लिनिक का उद्देश्य बहु-विशेषज्ञों की टीम के सहयोग से मरीजों को सटीक निदान और व्यक्तिगत उपचार योजना प्रदान करना है। वहीं, डॉ. अभिषेक वानकर (सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरो साइंसेज) ने मूवमेंट डिसऑर्डर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित विशेष उपचार सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया।

इस यूनिट में डॉ. ललित माहाजन, डॉ. निखिल डोंगरे, डॉ. अभिषेक वानखड़े, डॉ. आदित्य अटल, डॉ. हुसैन भट्टी, डॉ. संजय कृपालानी और डॉ. वी. निरंजनिनी जैसे विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे।

मूवमेंट डिसऑर्डर क्लिनिक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

मैक्स हेल्थकेयर भारत के प्रमुख हेल्थ नेटवर्क्स में से एक है, जो देशभर में 22 अस्पतालों और मेडिकल सेंटर्स के माध्यम से लगभग 5,000 बेड्स की सुविधा प्रदान करता है। दिल्ली-एनसीआर, नागपुर, मुंबई, लखनऊ, मोहाली, बठिंडा जैसे शहरों में इसकी उपस्थिति है। साथ ही, Max@Home और Max Labs के तहत यह घरेलू देखभाल और पैथोलॉजी सेवाएं भी संचालित करता है।

मैक्स हॉस्पिटल की यह पहल न केवल विदर्भ बल्कि पूरे मध्य भारत के न्यूरोलॉजिकल रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों और व्यक्तिगत देखभाल की प्रतिबद्धता के साथ यह यूनिट उपचार के नए मानक स्थापित करेगी।

0 9 4 1 9 6
Users Today : 32
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *