बारिश से पहले नालों की सफाई में तेजी लाएं — विधायक प्रवीण दटके ने मनपा प्रशासन को दी सख्त चेतावनी,

Khozmaster
3 Min Read
Oplus_131072

बारिश से पहले नालों की सफाई में तेजी लाएं —

विधायक प्रवीण दटके ने मनपा प्रशासन को दी सख्त चेतावनी,

आयुक्त ने एक माह में कार्य पूर्ण करने का दिया भरोसा

नागपुर | 18 जून 2025 : मानसून के आगमन से पहले शहर के नालों की सफाई को लेकर नगर प्रशासन की सुस्ती पर विधायक प्रवीण दटके ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ शब्दों में प्रशासन को निर्देश दिए कि नालों की सफाई में अब और कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण किया जाए।

नागपुर महानगरपालिका आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में विधायक दटके ने साफ तौर पर कहा कि नालों में जमा गंदगी और रुकावट के कारण हर साल बारिश के समय जलभराव और बीमारियों की स्थिति बनती है, जिसे इस बार किसी भी हाल में टाला जाना चाहिए।

बैठक में हत्ती नाला, राहतेकर वाड़ी नाला, जामदार स्कूल के पास का नाला, लेंडी तालाब के समीप का नाला और रमण विज्ञान केंद्र के पास के नालों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, गांधीबाग, सतरंजीपुरा, धंतोली, आसीनगर और हनुमान नगर जोन में विशेष सफाई अभियान चलाकर पुख्ता तैयारियां करने पर जोर दिया गया।

आयुक्त ने विधायक दटके को आश्वस्त किया कि आगामी एक माह के भीतर शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया जाएगा ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस बैठक में पूर्व महापौर एवं भाजपा शहर अध्यक्ष श्री दयाशंकर तिवारी, मनपा के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व नगरसेवक, वार्ड अध्यक्ष और प्रभाग संयोजक भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नाग नदी की सफाई का मुद्दा भी विस्तार से चर्चा में आया। विधायक प्रवीण दटके ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता में कोई कोताही न हो और मॉनसून पूर्व सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने प्रशासन से यह भी कहा कि इस बार नागरिकों को जलभराव और गंदगी से मुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित मानसून का अनुभव देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

0 9 4 7 5 0
Users Today : 39
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *