इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ऑरेंज सिटी का पदग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न
महिला सशक्तिकरण व कैंसर जनजागरूकता पर विशेष जोर— रमा गर्ग, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, 303
नागपुर, 20 जुलाई:
इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ऑरेंज सिटी का वार्षिक पदग्रहण समारोह होटल के.पी. इन, अजनी में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 303 की चेयरमैन रमा गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर महिला सशक्तिकरण, कैंसर जनजागरूकता और वृद्धाश्रम सेवा जैसे क्षेत्रों में क्लब द्वारा बड़े स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
समारोह में मिसेज इंडिया वन इन अ मिलियन – मिसेज महाराष्ट्र, दिल्ली की कल्पना साबले ने विशेष अतिथि के रूप में सहभाग लिया और महिलाओं के दैनिक जीवन, संघर्ष व आत्मनिर्भरता पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा सुप्रिया पाठक ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा डॉ. शारदा रोशनखेड़े को पदभार सौंपा। अपने स्वीकृति भाषण में डॉ. रोशनखेड़े ने आश्वस्त किया कि आगामी वर्ष में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धाश्रम व अनाथाश्रम सेवा, स्वास्थ्य शिविर, स्कूल सबलीकरण और साइबर अपराध जागरूकता जैसे विषयों पर विशेष कार्य किए जाएंगे।
संस्थापक विमला जैन के हाथों क्लब के सक्रिय सदस्यों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, नए कार्यकारिणी मंडल की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त हुए:
आईपीपी – सुप्रिया पाठक
उपाध्यक्ष – स्मिता बागड़देव
सचिव – राधा पटेल
कोषाध्यक्ष – स्वाति वानखेडे
आईएसओ – मोनिका वरोटकर
संपादक – कोमल अकबरी
सीसीसीसी – पद्मा देठे
कार्यकारी सदस्य के रूप में रीता रावका, सुनीति जैन, सीमा जैन, रश्मि बाज और वैशाली चिंचोलकर को नियुक्त किया गया।
सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समारोह में विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तकों के सेट वितरित किए गए, साथ ही एक स्कूल को साउंड सिस्टम भी भेंट किया गया।
डिस्ट्रिक्ट 303 की आईएसओ उज्ज्वला मोहता और उपाध्यक्ष मनीषा चौधरी की विशेष उपस्थिति भी समारोह की शोभा बढ़ाने वाली रही।
समारोह का सफल संचालन विमला जैन और कोमल अकबरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन स्मिता बागड़देव ने किया।

Users Today : 7