वृक्षारोपण के साथ वृक्ष संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक – एडुसन फाउंडेशन

KHOZ MASTER
1 Min Read

वृक्षारोपण के साथ वृक्ष संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक – एडुसन फाउंडेशन

नागपुर : पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि वृक्षों के संवर्धन और देखभाल पर भी समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है, ऐसा मत एडुसन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. निलेश काले ने व्यक्त किया।

२३ जुलाई को भैय्याजी पांढरीपांडे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क कॉलेज में एडुसन फाउंडेशन की ओर से वृक्षसंवर्धन दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कोडापे ने विद्यार्थियों को वृक्षों के संरक्षण के महत्व को समझाते हुए विभिन्न वृक्षारोपण अभियानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. निलेश काले ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि, “वृक्षारोपण जितना आवश्यक है, उतना ही वृक्षों का संवर्धन भी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक विद्यार्थी को इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।”

इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक कमलाकर ढबाले, कर्मचारी वर्ग के जीवन वागदे, मोहन धापोड़कर तथा कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय योगदान देने की शपथ भी ली।

नागपुर में पहली बार सुई-रहित टीकाकरण, बच्चे को दिया गया दर्दरहित इंजेक्शन

कामठी का कायाकल्प: चंद्रशेखर बावनकुले की दूरदर्शिता से खुला विकास का स्वर्णिम अध्याय

नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में बड़ा घोटाला — SIT गठित, भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के संकेत🔹

🌧️ नागपुर फिर डूबा — ₹1 लाख करोड़ का ‘विकास’ या जनता के विश्वास के साथ मज़ाक? 🌧️

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *