विठ्ठल नगर-1 वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से सात वरिष्ठों का सामूहिक जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

KHOZ MASTER
2 Min Read

विठ्ठल नगर-1 वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से सात वरिष्ठों का सामूहिक जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

नागपुर : दक्षिण नागपुर स्थित विठ्ठल नगर-1 वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा प्रत्येक माह के अंत में उस माह में जन्मदिन वाले सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित करने की परंपरा है। इसी कड़ी में शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को सार्वजनिक हनुमान मंदिर, विठ्ठल नगर-1 में सात वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर अशोक लाजुरकर, लीलाधर शिरसागर, निशिकांत कपूर, मारोतराव पावडे, योगीराज सिंह ठाकुर, राजू मेश्राम और राम लांडे—इन सातों वरिष्ठों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमण सुब्रमण्यम कनुमल्ला ने की।

समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों ने “मैं वरिष्ठ नागरिक हूं” लिखी हुई सफेद टोपी पहनकर जन्मदिन का आनंद मनाया। आयोजकों के अनुसार, वरिष्ठों के जीवनानुभव का सम्मान करने और उन्हें आत्मीय गौरव का अनुभव कराने के लिए यह विशेष उपक्रम आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शामराव गोमासे ने किया। अल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराई। समिति के अध्यक्ष प्रेमदास नंदनवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

आज का राशिफल दिनांक – 28 जुलाई 2025 ✍🏻 डॉ. सुधीर के.ए.एम. शांडिल्य (गोपालाचार्य)(भारत के सुप्रसिद्ध नाड़ी‑ज्योतिषाचार्य एवं वैदिक अध्येता)

लायंस क्लब नागपुर को 10 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित — ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं की भव्य सराहना

नागपुर में पहली बार सुई-रहित टीकाकरण, बच्चे को दिया गया दर्दरहित इंजेक्शन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *