रामटेक कृषि मेले में “जंगोम” नाटक का मंचन, जनता ने सराहा वीर बाबूराव शेडमाके की गाथा

Khozmaster
2 Min Read

रामटेक कृषि मेले में “जंगोम” नाटक का मंचन, जनता ने सराहा वीर बाबूराव शेडमाके की गाथा

रामटेक, 12 सितम्बर 2025 – रामटेक कृषि मेले के अवसर पर नागपुर ग्रामीण पुलिस की पहल पर महान आदिवासी क्रांतिकारी वीर बाबूराव शेडमाके और उनकी “जंगोम सेना” के शौर्यपूर्ण इतिहास पर आधारित नाटक “जंगोम” का विशेष मंचन किया गया।

यह नाटक डॉ. दंदे फाउंडेशन निर्मित, हेमेंदू रंगभूमि नागपुर प्रस्तुत, लेखक प्रवीण खापरे लिखित तथा युवा दिग्दर्शक शुभम निकम के निर्देशन में दो अंकों में प्रस्तुत किया गया। नाटक ने न केवल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में गोंडवाना में जलती क्रांति की मशाल को याद दिलाया बल्कि वर्तमान समय में विदेशी ताक़तों के प्रभाव से जूझते गोंडवाना की स्थिति को भी दर्शाया।

इस विशेष प्रयोग का आयोजन शुक्रवार, 12 सितम्बर को शाम 6:30 बजे नेहरू ग्राउंड, रामटेक में हुआ। कार्यक्रम में मा. ना. एड. अशिष जयस्वाल, राज्य मंत्री (वित्त, नियोजन, कृषि, मदत व पुनर्वसन, विधि व न्याय, कामगार), श्री अनिल म्हस्के, अपर पुलिस अधीक्षक नागपुर ग्रामीण, श्री सागर खर्डे, सहायक पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सावनेर, श्री रमेश बरकते, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामटेक, तथा पुलिस निरीक्षक श्री रविंद्र मानकर, प्रभारी अधिकारी रामटेक पुलिस स्टेशन सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

कलाकारों द्वारा सजीव अभिनय के साथ प्रस्तुत किए गए “जंगोम” नाटक को दर्शकों से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा और जनता ने वीर बाबूराव शेडमाके की शौर्यगाथा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 9 3 8 7 1
Users Today : 7
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *