नागपुर में महिला का घर बुलडोज़र से ढहाने का आरोप, पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
नागपुर : जरीपटका पुलिस स्टेशन अंतर्गत नारा रोड स्थित नागसेन नगर क्षेत्र में एक महिला का घर कथित रूप से अवैध तरीके से तोड़े जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 30 से 40 बाउंसरों और बुलडोज़र की मदद से महिला का घर गिराए जाने का आरोप है।
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित महिला ने मामले में न्याय की मांग की है।
इसी बीच, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आज सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए घर का निरीक्षण किया और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Users Today : 12