ईद और गणेश विसर्जन के लिए नागपुर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त : शांति समिति की बैठक

Khozmaster
2 Min Read

ईद और गणेश विसर्जन के लिए नागपुर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त : शांति समिति की बैठक

नागपुर, दिनांक 30 अगस्त 2025 :
आगामी ईद (5 सितंबर) और गणेश विसर्जन (6 सितंबर) को ध्यान में रखते हुए शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्रकुमार सिंगल की अध्यक्षता में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गणेशपेठ स्थित शिक्षक सहकारी बैंक में हुई।

बैठक में यह संदेश दिया गया कि दोनों त्यौहार आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएँ। पुलिस आयुक्त ने कहा, “शहर में आपसी विश्वास होना बेहद जरूरी है। यदि सभी लोग मिलकर पुलिस का सहयोग करेंगे तो नागपुर पुलिस बल का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।”

बैठक के प्रमुख बिंदु :

  • जुलूस का समय, मार्ग और समापन को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए।

  • धार्मिक स्थलों से गुजरते समय सभी समुदायों को सुरक्षा और सम्मान का अनुभव होना चाहिए।

  • डीजे और लेज़र लाइट जैसे फिजूलखर्ची वाले साधनों से बचकर पैसा सामाजिक कार्यों में लगाया जाए।

  • झंडों पर लिखी भाषा स्पष्ट हो, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या गलतफहमी न हो।

  • शांति समिति के सदस्य पुलिस को सहयोग करें और शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

बैठक में पुलिस आयुक्त के साथ सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, डॉ. शिवाजी राठौड़, राजेंद्र दाभाडे, पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव, राहुल मदने, लोहित मतानी, निकेतन कदम, रश्मिता राव, ऋषिकेश सिंगारेड्डी, नित्यानंद झा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा पूर्व विधायक विकास कुंभारे, अनिस अहमद सहित शहर के सभी थानों की शांति समितियों के लगभग 200 सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त अनीता मोरे ने किया और आभार प्रदर्शन सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता खाड़े ने किया।

0 9 3 8 7 2
Users Today : 8
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *