महाराष्ट्र में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा रैकेट उजागर, कुख्यात ठाकुर गैंग से जुड़ा कनेक्शन सामने आया

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

महाराष्ट्र में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा रैकेट उजागर, कुख्यात ठाकुर गैंग से जुड़ा कनेक्शन सामने आया

मलकापूर स्थित पब्लिक रिजर्वेशन सेंटर (पीआरसी) पर मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम द्वारा की गई छापेमारी में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाला एक बड़ा रैकेट बेनकाब हुआ है। इस कार्रवाई में दो दलाल – संजय चांडक और प्रसाद – को रंगेहाथ पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 182 टिकटें जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी मुंबई की कुख्यात ‘ठाकुर गैंग’ से जुड़े हुए हैं, जो राज्य भर में रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री का एक संगठित नेटवर्क चला रही है। संजय चांडक के मोबाइल फोन से ठाकुर गैंग से जुड़े कई चौंकाने वाले चैट और दस्तावेज मिले हैं, जो इस गिरोह की गहराई तक फैले नेटवर्क की पुष्टि करते हैं।

रेलवे विभाग ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया है। इस ऑपरेशन से राज्य में टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आगे की जांच शुरू कर दी है और ठाकुर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे टिकट केवल अधिकृत स्रोतों से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे अधिकारियों को दें।

0 9 3 8 5 9
Users Today : 21
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *