नंदनवन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी जैनुद्दीन अंसारी MPDA के तहत जेल भेजा गया

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

नंदनवन पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी जैनुद्दीन अंसारी MPDA के तहत जेल भेजा गया

नागपुर, 23 मई 2025 – नंदनवन पुलिस थाने की सीमा में सक्रिय एक कुख्यात व खतरनाक अपराधी जैनुद्दीन मोहम्मद रऊफ अंसारी (उम्र 38 वर्ष, निवासी – हसनबाग कब्रिस्तान, बड़ी मस्जिद के पास, गली नंबर 03, नागपुर) को महाराष्ट्र प्रतिबंधक गतिविधि अधिनियम (MPDA) के तहत नजरबंद किया गया है।

जैनुद्दीन अंसारी पर जबरन चोरी, डकैती की कोशिश, अवैध हथियार रखना, गाली-गलौज व मारपीट, चोरी और घरफोड़ जैसे गंभीर प्रकृति के कुल 12 अपराध दर्ज थे। पूर्व में उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

पुलिस आयुक्त नागपुर शहर के निर्देशानुसार, सहायक पुलिस आयुक्त सक्करदरा विभाग, पुलिस उपायुक्त परिमंडल-4, अपर पुलिस आयुक्त दक्षिण प्रादेशिक विभाग तथा सह पुलिस आयुक्त नागपुर शहर के माध्यम से इस अपराधी को MPDA कानून की धारा 3 के अंतर्गत नजरबंद किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त नागपुर शहर द्वारा आदेश जारी कर दिए गए और आज दिनांक 23 मई 2025 को आरोपी को नागपुर के केंद्रीय कारागृह में नजरबंद कर दिया गया है।

0 9 3 8 5 9
Users Today : 21
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *