नागपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन थंडर 2025’

Khozmaster
4 Min Read
Oplus_131072

नागपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन थंडर 2025’

20 जून से 26 जून तक चलेगा अमली पदार्थ विरोधी जनजागरूकता सप्ताह, बड़ी मात्रा में कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित

नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय के “ऑपरेशन थंडर — एक साथ आइए, नशामुक्त समाज बनाइए”

अभियान के तहत 20 जून 2025 से 26 जून 2025 के दौरान पूरे शहर में अमली पदार्थ विरोधी जनजागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

इस अभियान की संकल्पना माननीय पुलिस आयुक्त श्री रविंद्रकुमार सिंगल के नेतृत्व में बनाई गई है। नागपुर शहर को ड्रग्स मुक्त बनाने के लक्ष्य से “ड्रग्स फ्री नागपुर” के दृष्टिकोण से यह विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मार्च 2024 से ही संपूर्ण शहर में व्यापक स्तर पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। वर्ष 2020 से 2025 के बीच दर्ज सभी एनडीपीएस कानून के तहत मामलों की गहराई से जांच कर बड़े पैमाने पर अमली पदार्थ जब्त किए गए हैं और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

अब तक एमडी (मेफेड्रोन), गांजा, डोडा, अफीम, चरस जैसी अवैध नशा सामग्री बड़ी मात्रा में जब्त की गई है। अनेक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं — जिनमें कई जेल में हैं, कुछ फरार हैं और कुछ की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घरों की तलाशी ली जा रही है, मोबाइल फोन व बैंक लेन-देन की जांच की जा रही है, डिजिटल फिंगरप्रिंट लिया जा रहा है और उनका पूरा डाटा सिंबा प्रणाली में अपडेट किया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई अपराध हो तो उनकी संपूर्ण आपराधिक पृष्ठभूमि का तुरंत पता चल सके।

इस ऑपरेशन के अंतर्गत अब तक करोड़ों रुपये के नशे के सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि शहर में ड्रग्स से संबंधित अपराधों को जड़ से खत्म किया जाए और नागपुर को एक ड्रग्स फ्री शहर बनाया जाए।

अमली पदार्थ विरोधी जनजागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम

हर वर्ष 26 जून को विश्व अमली पदार्थ विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है:

“The evidence is clear: invest in prevention

इसी उपलक्ष्य में नागपुर शहर में 20 जून 2025 से 26 जून 2025 के बीच पूरे सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके।

इस सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम होंगे:

व्यसनमुक्ति के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण
रिल/पोस्टर/निबंध प्रतियोगिताएं विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में
एंटी-ड्रग्स एंबेसडर अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थलों पर
नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रमुख स्थानों और हाई-रिस्क इलाकों में
एकता रैली (21 और 22 जून) — शहर के विभिन्न इलाकों में
खेल प्रतियोगिताएं जैसे वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल आदि (21 से 24 जून तक)
एनडीपीएस मुद्देमाल नष्ट करने की मुहिम
एनडीपीएस कानून का विशेष प्रशिक्षण — पुलिस मुख्यालय में वर्चुअल और ऑफलाइन मोड में
ऑनलाइन और ऑफलाइन पैनल चर्चा — विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ (25 और 26 जून)
समापन समारोह — 26 जून को सुरेश भट सभागृह, नागपुर में आयोजित होगा

अभियान का मूल उद्देश्य

इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य नागपुर शहर को ड्रग्स मुक्त बनाना, युवाओं में जागरूकता फैलाना, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को सही दिशा देना और समाज के सभी वर्गों को इस मिशन में सहभागी बनाना है।

“ऑपरेशन थंडर” के माध्यम से पुलिस विभाग और नागपुर के नागरिक मिलकर यह संकल्प ले रहे हैं कि मिलकर हम एक नशामुक्त समाज का निर्माण करेंगे।

 

0 9 3 8 6 1
Users Today : 23
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *