गुन्हा शाखा यूनिट क्रमांक ५ की बड़ी कामयाबी : ट्रक से १०६ किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Khozmaster
3 Min Read
Oplus_131072

गुन्हा शाखा यूनिट क्रमांक ५ की बड़ी कामयाबी : ट्रक से १०६ किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

नागपुर : नागपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ करारी चोट करते हुए बुधवार, १७ जुलाई २०२५ को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुन्हा शाखा यूनिट क्रमांक ५ की टीम ने भंडारा-हैदराबाद हायवे सर्विस रोड पर एक आयशर ट्रक से १०६ किलो ८५० ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को रंगे हाथों धरदबोचा। जब्त गांजे की बाजार में कीमत करीब २७ लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक, मोबाइल फोन और अन्य सामान मिलाकर पुलिस ने कुल करीब ४१ लाख ५८ हजार रुपये का माल अपने कब्जे में लिया है।

गुन्हा शाखा की टीम पारडी थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी पुलिस हवलदार राजेंद्र टाकळीकर को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि गांजे की बड़ी खेप एक ट्रक से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गवाए जाल बिछाया और उमीया वसाहत के पास महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे ट्रक (MH 40 BG 6034) को घेर लिया। पंचों की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर दो युवक — ताज हबीब शेख मोहम्मद (२७, निवासी वाकी, सावनेर) और शैलेन्द्र रामलखन गुप्ता (२८, निवासी यादव नगर, यशोधरानगर) पकड़े गए।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि यह गांजा उनके फरार साथी मोहसीन उर्फ फिरोज, छोटू और वांगू का है। ये लोग आपसी सांठगांठ से इसे बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा ८(क), २०(ब)(२)(क), २९ के तहत पारडी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री रविन्द्रकुमार सिंगल, सह पुलिस आयुक्त श्री नविनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) श्री वसंत परदेशी, पुलिस उप आयुक्त (डिटेक्शन) श्री राहुल माकणीकर और सहायक पुलिस आयुक्त (गुन्हा शाखा) श्री अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

इस ऑपरेशन में पोनि. संदीप बुआ, पोउपनि. राहुल रोटे, पोहवा. राजेंद्र टाकळीकर, अनीस खान, रूपेश नानवटकर, नापेअं. गणेश ठाकरे, प्रवीण भगत, पोअं. दीपक बावनकर, विशाल नागभिडे, देवचंद थोड़े, आशीष पवार, योगेश महाजन और सुनील यादव की टीम ने बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए शहर में नशे का बड़ा जाल काटने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का साथ दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर को सुरक्षित और नशा मुक्त रखा जा सके।

0 9 3 8 6 1
Users Today : 23
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *