सडी सुपारी घोटाला: स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा है ‘धीमे जहर’ का खतरा – INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS AMBASSADORS ORGANIZATION की पत्रकार परिषद में बड़ा खुलासा
📍 नागपुर, 1 अगस्त 2025
INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS AMBASSADORS ORGANIZATION के नागपुर शहर अध्यक्ष मजहरुल्ला खान ने आज एक पत्रकार परिषद आयोजित कर सुपारी व्यापार में चल रहे एक खतरनाक घोटाले का पर्दाफाश किया। उन्होंने इसे देश के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के खिलाफ एक धीमा जहर करार दिया।
🚨 क्या है सड़ी सुपारी घोटाला?
पत्रकार परिषद में बताया गया कि बाजार में पाम सुपारी के नाम से बिक रही सुपारी वास्तव में सड़ी हुई सुपारी है, जिसे डीजल और अन्य हानिकारक रसायनों से रोस्ट कर चमकदार बनाया जाता है। यह जहरीली सुपारी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है।
🏬 करोड़ों का घोटाला, कई विभागों की संलिप्तता
मजहरुल्ला खान ने कहा की घोटाले में न केवल व्यापारी बल्कि एफडीए, जीएसटी, कस्टम विभाग समेत कई अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि:
-
बिना बिल के माल स्टोर किया गया।
-
100 करोड़ रुपए तक के कोल्ड स्टोरेज तैयार किए गए।
-
संबंधित अधिकारियों ने कई करोड़ की रिश्वत लेकर जहरीली सुपारी को बाजार में मंजूरी दी।
⚖️ संस्था की प्रमुख मांगें:
-
सीबीआई जांच करवाई जाए।
-
पाम रोस्टेड सुपारी के व्यापार पर प्रतिबंध लगे।
-
दोषी अधिकारियों और व्यापारियों पर कानूनी कार्यवाही हो।
-
देशभर में सुपारी व्यापार को बचाने के लिए स्वतंत्र निगरानी समिति का गठन हो।
❝अब वक्त आ गया है कि सरकार नींद से जागे और कड़ी कार्यवाही करे।❞
— मजहरुल्ला खान, अध्यक्ष – नागपुर (INHRAO)
Users Today : 23