नागपुर में वाहन चोर गिरफ्तार — तीन ई-रिक्शा चोरी के मामले उजागर, 4.28 लाख का माल जब्त
नागपुर। शहर के पाचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई तीन ई-रिक्शा और विभिन्न कंपनियों की आठ बैटरियां बरामद की गई हैं, जिसकी कुल कीमत ₹4,28,000 बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियामजुल्ला अंसारी (45 वर्ष), निवासी उप्पलवाड़ी, नागपुर ने पाचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिचित चालक महेश द्वारका चौधरी (65 वर्ष), निवासी माजरी, कलमना ने दिनांक 9 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 12.45 बजे उनकी ई-रिक्शा (क्र. MH 49 CF 1240) को कमाल चौक स्थित देसी दारू भट्टी के पास खड़ा किया और शराब पीने अंदर गया। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति रिक्शा चुरा ले गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को कबाड़ी लाइन, सूती कागृह के सामने एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में सामान ले जाते दिखा। संदेह के आधार पर उसे रोका गया और बोरी की तलाशी लेने पर उसमें ई-रिक्शा की बैटरी पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की बात स्वीकार कर ली।
गहन पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने तहसील थाना क्षेत्र के मेयो अस्पताल के पास से दो अन्य ई-रिक्शा की चोरी भी की है। पुलिस ने उसके पास से कुल तीन ई-रिक्शा और आठ बैटरियां जब्त की हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री रविंद्रकुमार सिंगल, सह पुलिस आयुक्त श्री नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर) श्री राजेंद्र दाभाड़े, पुलिस उपायुक्त श्री राहुल मदने, तथा सहायक पुलिस आयुक्त (लकड़गंज) श्रीमती श्वेता खाड़े के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में वपोनि बाबुराव राऊत, पोउपनि रंजीत माजगांवकर, पोहवा लक्ष्मण शेंडे, किशोर गरवारे, सुरेंद्र तायडे, ज्ञानेश्वर भोगे, इमरान शेख, रोमेश मेनेवार, गगन यादव, संतोष शेंद्रे, महेश सेलोकार, पंकज डबरे, प्रशांत कोसारे, राजकुमार पाल, तथा मपोअं. प्रीति थोरात की अहम भूमिका रही।
पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Users Today : 23