तहसील पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली नोट रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Khozmaster
2 Min Read

तहसील पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली नोट रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर | दिनांक 6 अगस्त 2025 — तहसील पुलिस थाने की टीम ने बुधवार तड़के मेयो अस्पताल के पास गार्ड लाइन क्षेत्र में दो संदिग्धों को पकड़ा और उनके पास से ₹500 मूल्य की कुल 243 नकली नोटें बरामद कीं। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई दिनांक 6 अगस्त की रात 12:40 बजे से 12:55 बजे के बीच की गई। पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गार्ड लाइन रेलवे क्वार्टर के सामने दो व्यक्ति नकली नोट लेकर घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाकर दोनों को धरदबोचा। पंचों की मौजूदगी में जांच करने पर उनकी बैग में रखी प्लास्टिक की थैली में हूबहू असली जैसी दिखने वाली ₹500 की नकली करेंसी मिली।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:

  1. जमिनरूल हुसैन लोकमान शेख हुसैन (आयु 27 वर्ष) — निवासी कबरेज टोला, सादीपुर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल

  2. अजीमतानु शेख (आयु 29 वर्ष) — निवासी दुलालगंज, काली चौक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल

दोनों आरोपियों के खिलाफ तहसील पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 179, 180 और 3(5) भा.न्याय.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई का मार्गदर्शन माननीय पुलिस आयुक्त श्री रविंद्रकुमार सिंगल, सह-पुलिस आयुक्त श्री नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर) श्री राजेंद्र दाभाडे, पुलिस उपायुक्त श्री राहुल मदने, तथा सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) श्रीमती अनीता मोरे द्वारा किया गया।

इस पूरी कार्रवाई को मवपोनि शुभांगी देशमुख, पोनि (गुन्हे) राहुल वाढवे, पोउपनि शेख रसूल, सफौ राजेश ठाकुर, पोअं फिरोज खान, विनोद कातुरे, पवन साखरकर और संदीप शिरफुले ने अंजाम दिया।

तहसील पुलिस की तत्परता से नागपुर शहर में अपराधियों पर लगाम कसने का कार्य प्रभावी रूप से जारी है।

0 9 3 8 6 1
Users Today : 23
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *