एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹2.17 लाख के टीवी बरामद

Khozmaster
3 Min Read
Oplus_131072

एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹2.17 लाख के टीवी बरामद

नागपुर, 08 अगस्त 2025
नागपुर शहर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस से चोरी हुए चार महंगे टीवी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में एमआईडीसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹2,17,314 मूल्य के टीवी जब्त किए हैं।

फिर्यादी रजत सुदाम चौधरी (उम्र 30), निवासी मुंडा, कामठी, नागपुर, इन्सकर्ट सर्विसिंग प्रा. लि. कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यह कंपनी एमआईडीसी क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस (सी-16/17) में कार्यरत है। 5 अगस्त 2025 को सुबह करीब 10 बजे, चौधरी जब ऑफिस में आई वस्तुओं की जांच कर रहे थे, तो उन्हें कंपनी के चार टीवी गायब मिले। इन टीवी की अनुमानित कीमत ₹2,17,314 बताई गई है।

शक के आधार पर डिलीवरी का काम करने वाले आशिष कोंडेकर, आकाश गिरे और राहुल बांते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस आधार पर एमआईडीसी पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने तांत्रिक विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से सभी चार टीवी बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. आशिष रामचंद्रजी कोंडेकर (उम्र 26),

  2. आकाश सुधाकर गिरे (उम्र 24),
    दोनों निवासी बेर्डी, तह. सौंसर, जिला छिंदवाड़ा, हाल मुकाम हिंगणा रोड, नागपुर।

  3. राहुल भागवत बांते (उम्र 31), निवासी कनेरी, तह. लाखनी, जिला भंडारा, हाल मुकाम खापरी पुनर्वसन, नागपुर।

यह कार्रवाई माननीय पुलिस आयुक्त श्री रविंद्र कुमार सिंघल, संयुक्त आयुक्त श्री नवीनचंद्र रेड्डी, अपर आयुक्त श्री शिवाजीराव राठौड़, उप आयुक्त श्री ऋषिकेश रेड्डी तथा सहायक आयुक्त श्री सतीश गुरव के मार्गदर्शन में की गई।

इस ऑपरेशन में वरिष्ठ निरीक्षक गोकुल महाजन, सहायक निरीक्षक संजय बंसोड, पुलिस हवालदार दीपक सराटे, जितेंद्र खुरकरीया, सुनील बैस, इस्माईल नौरंगाबादे, अरविंद घिये और निलेश दुबे ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

0 9 3 8 6 1
Users Today : 23
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *