नंदनवन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद
नागपुर।
नंदनवन पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की संयुक्त टीम ने चोरी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹4 लाख 60 हजार का चोरी का माल बरामद किया है।
मामला और आरोपियों की पहचान
गुन्हा क्रमांक 397/25, कलम 309(6), 115(2), 352, 3(5) भा.ना.स. के तहत दर्ज इस मामले में गिरफ्तार आरोपी—
1. रफीक खान वहीद खान (37 वर्ष), निवासी मोठा ताजबाग, थाना सक्करदरा, नागपुर।
2. शेख निसार शेख कादिर (36 वर्ष), निवासी मोठा ताजबाग, थाना सक्करदरा, नागपुर।
बरामद सामान
मोपेड गाड़ी – कीमत लगभग ₹50,000
विवो कंपनी का मोबाइल – कीमत लगभग ₹10,000
चोरी किया गया चार पहिया वाहन – कीमत लगभग ₹4,00,000
कुल बरामदगी: ₹4,60,000
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी का मामला उजागर हुआ। दोनों आरोपियों की जानकारी पुलिस के सिम्बा ऐप में दर्ज कर दी गई है।
यह कार्रवाई नंदनवन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक कोळी के मार्गदर्शन में की गई।
Users Today : 23