रक्षाबंधन पर नागपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, सेना जवान का खोया कीमती सामान सुरक्षित लौटाया

Khozmaster
2 Min Read

 

📰 रक्षाबंधन पर नागपुर पुलिस का सराहनीय कार्य

सेना जवान का खोया कीमती सामान सुरक्षित लौटाया 🇮🇳🚓

नागपुर, 10 अगस्त 2025

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नागपुर पुलिस ने तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण पेश किया।

भारतीय सेना के अग्नीवीर प्रणव बसवंत मुटकलवार (आयु 19 वर्ष, निवासी टेकमांडवा, जिला चंद्रपुर), जो वर्तमान में कोटा, राजस्थान में तैनात हैं, अपनी बहन से राखी बंधवाने उमरेड जा रहे थे। सुबह 08:00 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वे ऑटो से गणेशपेठ बस स्टैंड गए, लेकिन सफर के दौरान उनकी काले रंग की बैग ऑटो में छूट गई।

बैग में ₹10,000 मूल्य का Realme 5 मोबाइल, सेना का पहचान पत्र, आधार कार्ड, SBI और HDFC बैंक के एटीएम कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

सूचना मिलते ही गणेशपेठ पुलिस स्टेशन के रात्रि पाली अधिकारी पोउपनि केजकर, सफौ/राजेंद्र और पोशी/बंडू ने त्वरित कार्रवाई की। ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद ऑटो क्रमांक MH 49 E 4172 और चालक शरीफ सोनू शेख (आयु 35, निवासी गवलीपुरा, नागपुर) का पता लगाया गया। चालक ने पूर्ण ईमानदारी से बैग लौटाई, जिसे जवान को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि नागपुर पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दक्ष है, बल्कि देश के रक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता से भी ओत-प्रोत है
रक्षाबंधन के दिन यह कदम पुलिस-जनता संबंधों में विश्वास का नया अध्याय जोड़ता है। 🙏🎖️

0 9 3 8 6 9
Users Today : 5
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *