नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देहव्यापार में लिप्त महिला गिरफ्तार, दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया

Khozmaster
2 Min Read

नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देहव्यापार में लिप्त महिला गिरफ्तार, दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया

नागपुर — माननीय पुलिस आयुक्त नागपुर शहर के निर्देश पर मानवीय तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शक्ति” के तहत अपराध शाखा, सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 12 अगस्त 2025 को शाम 5:10 बजे से रात 10:05 बजे के बीच, गश्त के दौरान प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना सीताबर्डी क्षेत्र स्थित मंगलम अपार्टमेंट, खरे टाउन, धरमपेठ में स्थित लुक बुक बाय ईनारा यूनिसेक्स सैलून पर छापेमारी की।

छापे में दीपा आनंद गोडड़े (35 वर्ष, निवासी वाल्मीकि नगर, गोकुलपेठ, नागपुर) नामक महिला को उसकी सहयोगी एवं सैलून मालिक पुजा रक्षित जोशी के साथ ग्राहकों को देहव्यापार के लिए स्थान उपलब्ध कराते और पीड़ित महिलाओं से जबरन देहव्यापार कराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया।

कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ₹3,000 नकद, एक डीवीआर, दो मोबाइल फोन और अन्य सामग्री समेत कुल ₹40,000 मूल्य का माल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ भा.न्या.सं. की धारा 143(2)अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री रविंद्र कुमार सिंगल, सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री वसंत परदेशी, पुलिस उप आयुक्त (डिटेक्शन) श्री राहुल माकणीकर, तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) श्री अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

ऑपरेशन में पु.नि. राहुल शीरे , स.पु.नि. शिवाजी नन्नावरे, ना.पु.अं. शेषराव राऊत, पु.अं. अश्विन मागे, समीर शेख, कुणाल मसराम, नितीन वासनिक , कुणाल बोडखे एवं म.पु.अं. पुनम शेंडे की विशेष भूमिका रही।

0 9 3 8 6 9
Users Today : 5
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *