ऑपरेशन यू-टर्न : नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीसीपी लोहित मतानी खुद कर रहे निगरानी
नागपुर, 27 अगस्त 2025 :
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए नागपुर पुलिस ने बुधवार को “ऑपरेशन यू-टर्न” के तहत सख्त कार्रवाई की।
➡️ 910 वाहन चालकों की ब्रेथ एनालिसिस जांच की गई, जिनमें से 35 पर नशे में ड्राइविंग के मामले दर्ज हुए।
➡️ रैश ड्राइविंग के 51 प्रकरणों पर एफआईआर दर्ज की गई।
➡️ नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 2 मामलों में भी एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थानों में सुपुर्द किए गए।
सभी प्रकरण संबंधित पुलिस थानों में दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
खास बात यह रही कि डीसीपी लोहित मतानी स्वयं देर रात सड़क पर उतरकर इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों को नियमों के पालन का संदेश देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना है।
पुलिस ने जानकारी दी कि देर रात रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक दोबारा विशेष मोहिम चलाकर वाहन चालकों पर नजर रखी जाएगी।
नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि शहर को दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।


Users Today : 5