नागपुर में 16 वर्षीय एंजल की हत्या: नाबालिग प्रेमी ने ऑनलाइन खरीदा चाकू, आरोपी का पिता भी कुख्यात अपराधी

Khozmaster
3 Min Read

नागपुर में 16 वर्षीय एंजल की हत्या: नाबालिग प्रेमी ने ऑनलाइन खरीदा चाकू, आरोपी का पिता भी कुख्यात अपराधी

नागपुर | 29 अगस्त 2025
नागपुर शहर के अजनी इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। 16 वर्षीय छात्रा एंजल जॉन की हत्या उसके 17 वर्षीय प्रेमी ने दिनदहाड़े चाकू से कर दी। इस वारदात ने नागपुर को झकझोर दिया है, वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी का पिता भी एक कुख्यात अपराधी है।

प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतका एंजल और आरोपी नाबालिग पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध में थे। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे। एंजल आरोपी से दूरी बनाने लगी थी और सोशल मीडिया पर किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी। इस बात से नाराज़ आरोपी ने हत्या की योजना बना ली।

ऑनलाइन खरीदा चाकू, महीनों से रची साजिश

आरोपी ने करीब एक माह तक वारदात की तैयारी की। उसने ₹450 में ऑनलाइन चाकू खरीदा और ₹4,000 नकद अपने पास रखा। हत्या के दिन आरोपी ने पहले एंजल से जुड़े उस दूसरे युवक को धमकाने की कोशिश की, लेकिन उसके न आने पर आरोपी ने एंजल का पीछा किया और गुलमोहर कॉलोनी में उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। घायल एंजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पिता पर भी गंभीर आरोप

इस घटना के बाद सामने आया कि आरोपी का पिता भी कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ नागपुर के इमामवाड़ा थाने में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसमें मारपीट और हत्या जैसे मामले भी शामिल बताए जाते हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। नागपुर पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने कई घंटों तक उसकी तलाश की। देर रात गंगाबाई घाट क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई डीसीपी राहुल मकनिकार और पोलीस निरीक्षक कमलाकर गड्डीमे के नेतृत्व में हुई।

नागपुर में गुस्सा और आक्रोश

एंजल की हत्या की खबर से पूरे नागपुर में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि नाबालिग अपराधियों के खिलाफ कानून को और सख्त बनाया जाए।

0 9 3 9 1 0
Users Today : 46
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *