नागपुर में 173 कुख्यात गुंड 15 दिनों के लिए हद्दपार 🚔

Khozmaster
1 Min Read

नागपुर में 173 कुख्यात गुंड 15 दिनों के लिए हद्दपार 🚔

नागपुर, 31 अगस्त 2025 (रविवार) –
ईद-ए-मिलाद और गणेश विसर्जन के दौरान कानून और व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस उपायुक्त (परिमंडल क्र. 5) श्री निकेतन कदम ने विशेष कार्यकारी दंडाधिकारी के अधिकार का उपयोग करते हुए173 कुख्यात गुंडों को नागपुर शहर व सीमा क्षेत्र से 15 दिनों के लिए हद्दपार करने का आदेश जारी किया है।

ये कार्रवाई कोराडी, जरीपटका, कपिलनगर, यशोधरानगर, नई कामठी, जुनी कामठी, खापरखेडा, कळमणा और पारडी पुलिस स्टेशन अंतर्गत की गई।

🔹 पुलिस स्टेशनवार आंकड़े:

  • कोराडी – 15

  • जरीपटका – 32

  • कपिलनगर – 11

  • यशोधरानगर – 20

  • नई कामठी – 22

  • जुनी कामठी – 06

  • खापरखेडा – 14

  • कळमणा – 31

  • पारडी – 22

इन सभी अपराधियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें शरीर एवं संपत्ति विरोधी अपराध तथा अवैध शराब कारोबार शामिल हैं। कई बार कानूनी कार्रवाई के बावजूद इनके व्यवहार में सुधार नहीं होने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

0 9 4 5 5 0
Users Today : 15
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *