🚔 कपिलनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर, 30 अगस्त 2025 :
कपिलनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर सफल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
🔹 घटना विवरण:
दिनांक 29 अगस्त 2025 की रात 11.30 बजे से 30 अगस्त सुबह 9.30 बजे के बीच शिकायतकर्ता ऋतिक हीरामन बामबरडे (25, निवासी मानव नगर, नरी रोड, कपिलनगर) की हीरो मोटरसाइकिल (क्र. MH 49 BM 4678, कीमत 20,000 रुपये) घर के सामने से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर कपिलनगर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
🔹 तकनीकी जांच से मिली सफलता:
जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया –
-
निशांत सुकैश पाली (24, निवासी NIT क्वार्टर के पास, कपिलनगर)
-
उस्मान उर्फ इरफान अकबर खान (21, निवासी भंते आनंद कौशल्या नगर, पिवली नदी, कामठी रोड)।
🔹 आरोपियों की कबूली:
दोनों आरोपियों ने कपिलनगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। साथ ही उन्होंने तहसील थाना क्षेत्र से सफेद रंग की एक्टिवा (क्र. MH 31 CX 1274, कीमत 25,000 रुपये) चोरी करने की भी कबूली दी।
🔹 जप्त वाहन:
आरोपियों से कुल 2 वाहन, कीमत लगभग 45,000 रुपये का माल जब्त किया गया है।
🔹 कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल, संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर) राजेंद्र दाभाड़े, उप पुलिस आयुक्त (परिमंडल 5) निकेतन कदम, तथा सहायक पुलिस आयुक्त (जरीपटका विभाग) सत्यवीर बंडीवार के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में वपोनि. सतीश आड़े, मपोउपनि. शिवाली उलमाले, पोउपनि. योगेश नाल्टे, पोहवा. शहजाद शेख, मनोज बहुरूपी, संजू भूषणम, निलेश पवार, रितेश वर्मा, गणेश शाहूसाकडे, मुकेश हलमारे और देवेन् काळे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
➡️ आगे की जांच जारी है।
Users Today : 7