शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म, बंदूक की नोक पर फिर की दरिंदगी; पीड़िता बोली – आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

Khozmaster
3 Min Read

शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म, बंदूक की नोक पर फिर की दरिंदगी; पीड़िता बोली – आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

नागपुर : शादी का झांसा देकर युवती से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने वाले युवक की हैवानियत का सिलसिला थम नहीं रहा। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर फिर से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य कर डाला। पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की है।

आरोपी की पहचान आशिष उर्फ मोनू किशोर मनपिया (32, निवासी सानिका विहार, ग्रामपंचायत भिलगांव, यशोधरानगर) के रूप में हुई है। वह रियल एस्टेट का काम करता है। पीड़िता (28) की उससे पहचान एक सहेली के माध्यम से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।

पहली बार 2021 में किया दुष्कर्म
26 दिसंबर 2021 को आरोपी ने परिवार बाहर होने का बहाना बनाकर युवती को घर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार वह पीड़िता का शोषण करता रहा। लेकिन 2024 में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

लगातार धमकी और मारपीट
21 मई 2024 को पीड़िता ने यशोधरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद आरोपी ने दबाव डालना नहीं छोड़ा। 13 अक्टूबर 2024 को उसने धंतोली क्षेत्र में पीड़िता को रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया।

बंदूक की नोक पर फिर दरिंदगी
19 मई 2025 को आरोपी आधी रात को प्रतापनगर स्थित पीड़िता के घर में जबरन घुसा। उसने बंदूक की नोक पर युवती को धमकाया और दोबारा दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य किया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि गंभीर अपराध होने के बावजूद प्रतापनगर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजतन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और उसके जीवन को खतरा बना हुआ है।

पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा –
“आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा मेरी जान को गंभीर खतरा है।”

0 9 3 9 1 0
Users Today : 46
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *