नागपुर : “मैं इस बस्ती का डॉन हूँ” कहकर मांगी 15 हजार की खंडणी, कलमना पुलिस ने आरोपी दबोचा

Khozmaster
2 Min Read

नागपुर : “मैं इस बस्ती का डॉन हूँ” कहकर मांगी 15 हजार की खंडणी, कलमना पुलिस ने आरोपी दबोचा

नागपुर। शहर के कलमना इलाके में रहने वाले एक सरगना बदमाश ने खुद को “बस्ती का डॉन” बताते हुए एक हॉस्पिटल इंचार्ज से 15 हजार रुपये की खंडणी मांगी। धमकाने और चाकू दिखाकर 2 हजार रुपये वसूलने वाले आरोपी को कलमना पुलिस ने दबोच लिया है।

फिरियादी राहुल कौशलेंद्र पांडे (30 वर्ष) एन.डी.ए. हॉस्पिटल के इंचार्ज हैं और परिवार के साथ हॉस्पिटल के पीछे ही रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त की रात आरोपी कुलजीत उर्फ बब्बुपाजी रैन (23 वर्ष, निवासी कलमना वस्ती) कैबिन में घुसा और कहा – “मैं इस बस्ती का डॉन हूँ, हॉस्पिटल चलाना है तो 15,000 रुपये देने होंगे।” धमकी देकर वह चला गया।

इसके बाद 5 सितंबर की रात आरोपी चाकू लेकर दोबारा हॉस्पिटल पहुँचा। उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और फिरियादी से 2,000 रुपये जबरन ले लिए। जाते-जाते उसने बाकी रकम लेने की चेतावनी भी दी।

फिरियादी की शिकायत पर पोउपनि. संजय माने ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। जांच टीम ने आरोपी को धर-दबोचा। उसके खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 308(3), 308(5), 352 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू है।

0 9 3 8 7 1
Users Today : 7
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *