सोलर कंपनी में हुए भीषण विस्फोट स्थल पर सांसद श्याम बर्वे का दौरा
बाजारगांव | 6 सितंबर 2025
बाजारगांव स्थित सोलर कंपनी में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट के स्थल का लोकसभा सांसद श्याम बर्वे ने दौरा कर हालात की जानकारी ली। इस हादसे में श्रमिक निकेश इरपाची की मृत्यु हो गई, जबकि कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए।
सांसद बर्वे ने मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से चर्चा करते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 15 लाख रुपये की सहायता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधायक चरणसिंह ठाकुर, अधिवक्ता याज्ञवल्क्य जिचकार, मजदूर संगठन के अध्यक्ष स्वप्नील वानखेडे, संगठन के तालुका अध्यक्ष अमोल तांदुलकर, सर्कल प्रमुख नितिन खिरवार सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और कंपनी अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद बर्वे ने कहा कि, “श्रमिकों की जान और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी कंपनियों की होती है। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए प्रबंधन को पूरी सावधानी बरतनी होगी।”

Users Today : 45