ऑपरेशन यू-टर्न में बड़ी सफलता : नाकाबंदी के दौरान अपहृत नाबालिग बरामद

Khozmaster
1 Min Read

ऑपरेशन यू-टर्न में बड़ी सफलता : नाकाबंदी के दौरान अपहृत नाबालिग बरामद

नागपुर, 13 सितंबर 2025 – नागपुर पुलिस को ऑपरेशन यू-टर्न के तहत बड़ी सफलता मिली है। गोंडखरी टी-पॉइंट स्थित नो-एंट्री पॉइंट पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका, जिस पर सवार युवक और युवती पूछताछ में गोलमोल जवाब देने लगे।

सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि युवती का नाम आचल अरुण सहारे (उम्र 16 वर्ष 9 माह, निवासी जैतपुर, जिला छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश) है। उसके साथ पाया गया युवक सुभाष सुधाकर शिलू (उम्र 19 वर्ष, निवासी चौरे पठार, जिला छिंदवाड़ा, म.प्र.) उसे बिना परिवार की जानकारी दिए ले आया था।

जांच में पता चला कि इस नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत लोधीखेडा थाने (जिला छिंदवाड़ा, म.प्र.) में दर्ज है। मामला गु. रजि. क्र. 365/2025, BNS की धारा 137(2) के तहत पंजीकृत है।

यह कार्रवाई माननीय डीसीपी मतानी सर तथा पीआई मिराशी सर के मार्गदर्शन में एपीआई धुमाल, पोहे. विजय मिश्रा, पो.शी. रामेश्वर, पो.शी. अंकुश और पो.शी. संजय की टीम ने अंजाम दी।

0 9 3 8 7 1
Users Today : 7
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *