गणेशोत्सव के निर्माल्य से बनेगा खाद : मनपा का पर्यावरणपूरक उपक्रम

Khozmaster
2 Min Read

गणेशोत्सव के निर्माल्य से बनेगा खाद : मनपा का पर्यावरणपूरक उपक्रम

अतिरिक्त आयुक्त वसूमना पंत ने भांडेवाड़ी परियोजना का किया निरीक्षण

नागपुर, 14 सितंबर –
नागपुर महानगरपालिका के आवाहन पर इस वर्ष शहर में पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। इसी कड़ी में भगवान गणेश के विसर्जन के दौरान निकले निर्माल्य से खाद बनाने का उपक्रम शुरू किया गया है।

मनपा की भांडेवाड़ी स्थित परियोजना में 200 टन से अधिक निर्माल्य एकत्रित कर वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। यह खाद शहर के बगीचों और उद्यानों में उपयोग किया जाएगा।

मनपा की अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वसूमना पंत ने शनिवार (दि. 13) को इस परियोजना का दौरा कर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने खाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और परियोजना के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, श्री रोहिदास राठोड़ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

पिछले वर्ष गणेशोत्सव के दस दिनों में लगभग 187 टन निर्माल्य एकत्रित हुआ था, जिससे 18 टन वर्मी कंपोस्ट तैयार किया गया था। इस वर्ष 200 टन से अधिक निर्माल्य संकलित होने से खाद उत्पादन का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मनपा प्रशासन ने इस बार अधिक से अधिक निर्माल्य संग्रहित करने का लक्ष्य रखा है, जिससे शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरित उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।

0 9 4 5 9 9
Users Today : 13
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *