ईमामवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता – चाकू की नोक पर हफ्ता माँगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Khozmaster
2 Min Read

ईमामवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता – चाकू की नोक पर हफ्ता माँगने वाला आरोपी गिरफ्तार

नागपुर : ईमामवाड़ा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए जबरन वसूली और लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को धर दबोचा। उसका नाबालिग साथी (विधिसंघर्षग्रस्त बालक) भी पुलिस की गिरफ्त में है।

शनिवार देर रात (13 सितंबर 2025) को बजरंग नगर निवासी दिनेश शाहू अपने मेडिकल चौक स्थित “चायनीज सेंटर” दुकान में मौजूद थे। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और चाकू दिखाकर गाली-गलौज की। उन्होंने धमकी दी – “यहाँ धंधा करना है तो हर महीने 5,000 रुपये हफ्ता देना पड़ेगा।”

शाहू ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और गल्ले से 2,000 रुपये कैश लूटकर भाग निकले।

फिर्यादी की सूचना मिलते ही ईमामवाड़ा पुलिस हरकत में आई और आरोपी जय सतीश सूर्यवंशी (19) को उसके नाबालिग साथी समेत पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया 2,000 रुपये नकद, एक लोहे का चाकू और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल समेत कुल 42,000 रुपये का माल जब्त किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह ऑपरेशन पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव और सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप शिरसकर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्रवाई में वपोनि. हृदयनारायण यादव, सपोनि. अनिल कांबले, पोउपनि. आदित्य मडावी समेत टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 9 3 8 7 1
Users Today : 7
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *