भारतीय रियल इस्टेट सलाहकार/एजेंट वेलफेयर यूनियन की महत्वपुर्ण बैठक 18 सितंबर को

Khozmaster
2 Min Read

भारतीय रियल इस्टेट सलाहकार/एजेंट वेलफेयर यूनियन की महत्वपुर्ण बैठक 18 सितंबर को

नागपुर: भारतीय रियल इस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन की अगली महत्वपूर्ण बैठक 18 सितंबर 2025, शाम 5 से 8 बजे तक नागपुर के होटल अशोका इंपीरियल (यूको बैंक के सामने, नरेन्द्र नगर, मनीष नगर) में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में उन सभी रियल इस्टेट सलाहकार साथियों का स्वागत समारोह किया जाएगा, जिन्होंने हाल ही में एग्जाम पास किया है। साथ ही, सलाहकार एजेंटों के भविष्य की प्लानिंग, कमीशन गाइडलाइन, एजेंट वेलफेयर योजनाएं, आवश्यक दस्तावेज़ी प्रक्रिया और RERA से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक के दौरान रियल इस्टेट क्षेत्र में आने वाले नए नियम और क़ानून पर भी जानकारी दी जाएगी, जिससे एजेंटों और डेवलपर्स को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को समझने में मदद मिलेगी।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने सभी रियल इस्टेट सलाहकारों, एजेंटों, बिल्डर्स और डेवलपर्स से अपील की है कि वे अपनी पूरी टीम के साथ इस बैठक में ज़रूर शामिल हों और इस जानकारी को आगे भी साझा करें।

🎉 कार्यक्रम की मुख्य बातें

स्वागत समारोहउन सभी सलाहकार साथियों का, जिन्होंने एग्ज़ाम पास किया है।
भविष्य की प्लानिंगरियल इस्टेट सेक्टर में नई संभावनाओं पर चर्चा।
कमीशन गाइडलाइन व एजेंट वेलफेयर योजनाएं।
डॉक्यूमेंटेशन व RERA से जुड़ी अहम जानकारी।
नए नियम व क़ानूनरियल इस्टेट के बदलते नियमों की विस्तृत जानकारी।

📅 दिनांक: 18 सितंबर 2025
🕔 समय: शाम 5 से 8 बजे तक
📍 स्थान: होटल अशोका इंपीरियल, यूको बैंक के सामने, नरेन्द्र नगर, मनीष नगर, नागपुर

0 9 4 5 9 9
Users Today : 13
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *