अमरनगर ज्येष्ठ नागरिक मंडल ने ‘पूर्णब्रह्म अभियान’ में दिया सराहनीय योगदान 🙏🍚

Khozmaster
1 Min Read

अमरनगर ज्येष्ठ नागरिक मंडल ने ‘पूर्णब्रह्म अभियान’ में दिया सराहनीय योगदान 🙏🍚

नागपुर: दक्षिण नागपुर स्थित ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान नागपुर के अंतर्गत चल रहे ‘पूर्णब्रह्म अभियान’ में अमरनगर ज्येष्ठ नागरिक मंडल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि “कोई भी भूखा न सोए।” इसी भावना के तहत मंडल ने प्रतिष्ठान को गेहूं, चावल, दाल इत्यादि खाद्य सामग्री भेंट की।

इस उपक्रम में मंडल के अध्यक्ष देविदास आगरकर, सचिव वसंतराव इझनकर, डॉ. राजेश कुऱ्हाडे, सुरेश उरकुडे, गणपतराव निंबाळकर, रमेश जिल्हारे ने धान्य एकत्रित करने के लिए अथक प्रयास किए।

साथ ही, अमरनगर क्षेत्र के नागरिकों, योगा मंडल और अन्य सामाजिक मंडलों ने भी इस अन्नदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेष रूप से सौ. ढोले का योगदान उल्लेखनीय रहा।

इस सेवा कार्य ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता। 🌾✨

0 9 4 5 9 5
Users Today : 9
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *