🚔 धंतोली पुलिस की बड़ी कामयाबी : सोने की चेन चोरी का मामला सुलझा 💍
नागपुर | धंतोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोने की चेन चोरी का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
📌 मामला यह है कि –
दिनांक 20 सितंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे, शिकायतकर्ता श्रीमती लता रमेश झवर (आयु 72 वर्ष) योगाभ्यास करने के बाद अपने इंद्रसरीता अपार्टमेंट (धंतोली गार्डन के पास) स्थित लिफ्ट के सामने खड़ी थीं। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति (आयु लगभग 30 से 35 वर्ष) ने उनके गले से 7 ग्राम वजन की, 13,000 रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली और भाग गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
👮♂️ तफ्तीश में सफलता –
धंतोली पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को अजनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बताया –
👉 निखिल गणेश ठाकरे (आयु 32 वर्ष, निवासी रामेश्वरी रोड, वेलफेयर पेट्रोल पंप के पास, अजनी, नागपुर)।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। उसके पास से 7 ग्राम सोने की चेन (कीमत ₹13,000) बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू है।
👏 यह कार्रवाई मा. श्री नित्यानंद झा (पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-2) और मा. श्री विशाल शेंडे (सहायक पुलिस आयुक्त, सिताबर्डी विभाग) के मार्गदर्शन में की गई।
इस कार्रवाई में मपोनि. अनामिका मिर्झापुरे, पोउपनि. धनाजी मारकवाड, पोहवा. योगेश चांभारे, सुधीर मेश्राम, नापोअं. अमोल लोणकर, पोअं. हरीष कामडी, मुकेश कोरे, प्रविण काळे, भुवनेश्वर मोहोड, शैलेष गौर और प्रितम मोरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📰✨ Khozmaster News व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें!
सबसे पहले पाएं ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारियाँ सीधे अपने मोबाइल पर।
👉 जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:
WhatsApp Group Link
✅ तेज़ अपडेट
✅ विश्वसनीय स्रोत
✅ सटीक जानकारी
Users Today : 1