उमरेड पुलिस स्टेशन की कार्रवाई: 2.26 लाख रुपए मूल्य के गांजा प्रकरण में फरार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

Khozmaster
2 Min Read

उमरेड पुलिस स्टेशन की कार्रवाई: 2.26 लाख रुपए मूल्य के गांजा प्रकरण में फरार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

नागपुर, 28 नवंबर: उमरेड पुलिस ने वर्ष 2025 के अपराध क्रमांक 769/2025 के अंतर्गत दर्ज अंमली पदार्थ (गांजा) प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए फरार चल रहे मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को अंमली पदार्थ विरोधी पथक ने उमरेड क्षेत्र में एक महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10.180 किलोग्राम गांजा (मूल्य 2,02,080 रुपये), वजन मशीन, मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री सहित कुल 2,26,730 रुपये का माल पंचों की उपस्थिति में जप्त किया था।

इस मामले में महिला आरोपी तथा उसे गांजा सप्लाई करने वाले नागपुर निवासी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। महिला आरोपी को पुलिस ने 20 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया था।

तदोपरांत, सघन जांच और साक्ष्यों की शृंखला जोड़ते हुए पुलिस टीम ने गांजा आपूर्ति करने वाले आरोपी सोनू उर्फ इरफान खान निसार खान (आयु 38 वर्ष), निवासी—आज़ाद कॉलोनी, दहेलीवाली अम्मा का दरगाह, बड़ा ताजबाग, नागपुर को चिह्नित किया।

आरोपी को पुलिस ने 28 नवंबर 2025 को नागपुर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपी को 30 नवंबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेशदिया है।

0 8 9 4 5 2
Users Today : 18
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *