कुख्यात एमडी तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन थंडर के तहत एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

कुख्यात एमडी तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन थंडर के तहत एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नागपुर।

नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में एमआईडीसी पुलिस थाना, नागपुर की जांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कुख्यात एमडी (मेफेड्रॉन) तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3:05 बजे एमआईडीसी पुलिस थाना की जांच टीम को गुप्त सूचना मिली कि वानाडोंगरी की ओर संगम रोड स्थित एक खुले स्थान पर दो व्यक्ति प्रतिबंधित एमडी पाउडर बेचने की तैयारी में हैं। सूचना की पुष्टि होने पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पुलिस टीम ने पंचों के साथ मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

रामस्वरूप भैराराम बिश्नोई (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम कुड़ी, तहसील कल्याणपुर, जिला बालोतरा, राजस्थान

हरिराम जगदीश पालीवाल (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम कुड़ी, तहसील कल्याणपुर, जिला बालोतरा, राजस्थान के रूप में हुई है।

आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 533 ग्राम एमडी (मेफेड्रॉन) पाउडर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 53 लाख 30 हजार रुपये है। इसके अलावा एक आईफोन 15 प्रो मैक्स, एक सैमसंग गैलेक्सी A73 (5G), एक रेडमी A2 मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख 70 हजार 900 रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में एमआईडीसी पुलिस थाना, नागपुर में अपराध क्रमांक 1105/2025 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई परिमंडल क्रमांक 1 के पुलिस उपायुक्त सिंगा रेड्डी ऋषिकेश रेड्डी तथा एमआईडीसी विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त सतीश गुरव के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोकुल महाजन सहित एमआईडीसी पुलिस थाना की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

0 9 4 5 4 4
Users Today : 9
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *