नागपुर में क्रिसमस पार्टी के बाद खूनी झड़प, 28 वर्षीय युवक की मौत : डाबो क्लब के बाहर दो गुटों में विवाद, एक गंभीर रूप से घायल

Khozmaster
2 Min Read

नागपुर में क्रिसमस पार्टी के बाद खूनी झड़प, 28 वर्षीय युवक की मौत

डाबो क्लब के बाहर दो गुटों में विवाद, एक गंभीर रूप से घायल

नागपुर, प्रतिनिधि।
शहर में क्रिसमस पार्टी के बाद उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात डाबो क्लब के बाहर हुए हिंसक विवाद में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान प्रणय नरेश ननावरे (निवासी–महाल) के रूप में हुई है। इस घटना में एक अन्य युवक गौरव ब्रजलाल कराड़ा (34) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज आईसीयू में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के होटल प्राइड स्क्वायर के पास स्थित डाबो क्लब में क्रिसमस के अवसर पर पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी समाप्त होने के बाद तड़के करीब 4 बजे क्लब के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान लोहे की रॉड, धारदार हथियारों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रणय ननावरे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल गौरव कराड़ा की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में मेहुल रहाटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने क्लबों और नाइट पार्टी आयोजनों के बाद बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 9 2 6 4 4
Users Today : 11
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *