पार्टियों की ‘वेटिंग’ से उम्मीदवार रुके, चार दिनों में सिर्फ 21 नामांकन दाखिल
रविवार की छुट्टी से प्रक्रिया बंद, सोमवार-मंगलवार ही बचे दो दिन
नागपुर: प्रमुख राजनीतिक दलों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची घोषित नहीं की है। इसके चलते इच्छुक प्रत्याशी पार्टी स्तर पर ‘वेटिंग’ में हैं और नामांकन दाखिल करने से रुक गए हैं। परिणामस्वरूप, नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 21 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किए हैं, जिनमें अधिकांश निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
पिछले चार दिनों में कुल 6,307 नामांकन आवेदन पत्र लिए गए हैं, लेकिन अधिकतर प्रत्याशियों ने “वेट एंड वॉच” की नीति अपनाई हुई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। रविवार (28 दिसंबर) को शासकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी। ऐसे में सोमवार और मंगलवार—ये दो ही दिन शेष हैं और इन दिनों उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। समय पर और सही तरीके से नामांकन दाखिल नहीं करने पर उम्मीदवारी रद्द होने का खतरा बना रहेगा।
467 आवेदन लंबित
नाहरकत प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए 2,875 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,408 प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 467 आवेदन अब भी लंबित हैं।
राजनीतिक असमंजस, कार्यकर्ताओं में भ्रम
कांग्रेस और भाजपा सहित प्रमुख राजनीतिक दलों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची घोषित नहीं की है। कांग्रेस की ओर से धरमपेठ वार्ड में मुन्ना पंचमलाल वर्मा और सैयदा बेगम निजामुद्दीन अंसारी ने दावेदारी की है, लेकिन औपचारिक घोषणा न होने से कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
भाजपा की ओर से अब तक एक भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने सामने नहीं आया है। आम आदमी पार्टी ने कुछ नामों की घोषणा जरूर की है, लेकिन पार्टी का एक भी उम्मीदवार अब तक नामांकन दाखिल नहीं कर सका है।
तीन जोन में एक भी नामांकन नहीं
अब तक धंतोली, नेहरू नगर और आसी नगर जोन में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। वहीं मंगळवारी जोन में सबसे अधिक 882 नामांकन आवेदन पत्र लिए गए, जबकि धरमपेठ जोन में सबसे कम 422 आवेदन पत्र लिए गए हैं।
नगर निगम का आवाहन
नागपुर महानगरपालिका ने सभी इच्छुक प्रत्याशियों से अपील की है कि रविवार, 28 दिसंबर 2025 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी जोन कार्यालयों में नामांकन आवेदन पत्रों का वितरण और स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शनिवार को दाखिल किए गए नामांकन
-
लक्ष्मीनगर जोन: कवरे यशवंत गोपाल (शिवसेना) – वार्ड 37 (ड)
-
धरमपेठ जोन:
-
मुन्ना पंचमलाल वर्मा (कांग्रेस) – वार्ड 14 (क, ड)
-
सुजमा प्रीतम खंडाते (भारतीय देशक्रांति पार्टी)
-
पुष्पांजली भीमराव ताकतोडे शिंदे (निर्दलीय)
-
-
हनुमाननगर जोन: जोगेश गणेश नरंजे (बहुजन मुक्ति पार्टी) – वार्ड 32 (ड)
-
गांधीबाग जोन:
-
शेख परवेज अहमद (कांग्रेस) – वार्ड 19 (ड)
-
नरेश पुंडलिक निमजे (जय विदर्भ पार्टी) – वार्ड 18 (ड)
-
सैयदा बेगम निजामुद्दीन अंसारी (कांग्रेस) – वार्ड 8 (क)
-
निनाद जयंत दीक्षित (फॉरवर्ड ब्लॉक) – वार्ड 22 (5)
-
-
सतरंजीपुरा जोन:
-
शमीमातुल कुब्रा (निर्दलीय) – वार्ड 21 (क)
-
अविनाश बबनराव पारडीकर (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) – वार्ड 5 (ड)
-
अशोक आनंदराव धापोडकर (कांग्रेस) – वार्ड 5 (ब)
-
-
लकड़गंज जोन:
-
तुषार भारत मेश्राम (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया–डेमोक्रेटिक) – वार्ड 23 (अ)
-
प्रकाश दुलीचंद सोनटक्के (निर्दलीय) – वार्ड 25 (ड)
-
-
मंगळवारी जोन: अमित मोहनलाल दुर्रानी (निर्दलीय) – वार्ड 9 (ड)
जोनवार आवेदन पत्र और नामांकन
-
धरमपेठ: 422 आवेदन पत्र | 5 नामांकन
-
हनुमाननगर: 749 आवेदन पत्र
-
धंतोली: 641 आवेदन पत्र | 0 नामांकन
-
नेहरू नगर: 720 आवेदन पत्र | 0 नामांकन
-
गांधीबाग: 643 आवेदन पत्र | 4 नामांकन
-
सतरंजीपुरा: 541 आवेदन पत्र | 5 नामांकन
-
लकड़गंज: 386 आवेदन पत्र | 4 नामांकन
-
आसी नगर: 716 आवेदन पत्र | 0 नामांकन
-
मंगळवारी: 882 आवेदन पत्र
कुल: 6,307 नामांकन आवेदन पत्र लिए गए | 21 नामांकन दाखिल
Users Today : 9