पुलिस स्थापना दिवस पर शिकायत निवारण अभियान :137 शिकायतों का त्वरित समाधान, 4 मामलों में अपराध दर्ज

Khozmaster
2 Min Read

पुलिस स्थापना दिवस पर शिकायत निवारण अभियान

137 शिकायतों का त्वरित समाधान, 4 मामलों में अपराध दर्ज

नागपुर:
पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्रमांक-04, नागपुर शहर द्वारा नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। माननीय पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव एन. (भापोसे) के मार्गदर्शन में दिनांक 03 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक परिमंडल के सभी पुलिस थानों में विशेष शिकायत निवारण अभियान का सफल आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना था। अभियान के दौरान कुल 137 शिकायतों का निपटारा किया गया। थाना-वार आंकड़ों के अनुसार नंदनवन में 34, सक्करदरा में 10, इमामवाड़ा में 19, अजनी में 24, बेलतरोड़ी में 17 तथा हुडकेश्वर पुलिस थाना में 33 शिकायतों का समाधान किया गया।

शिकायतों की जांच के उपरांत सक्करदरा थाना में 1, अजनी में 2 और बेलतरोड़ी में 1, इस प्रकार कुल 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। माननीय पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव एन. स्वयं सक्करदरा पुलिस थाना में उपस्थित रहीं और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

अभियान के समापन के बाद सभी शिकायतकर्ताओं का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग से प्रभावित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।

इस सफल अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र हिवरे (अजनी विभाग), प्रदीप शिरसकर (सक्करदरा विभाग) सहित सक्करदरा थाना प्रभारी प्रभाकर कवाड़े, नंदनवन के विनायक कोळी, इमामवाड़ा के जयवंत पाटील, बेलतरोड़ी के मुकुंद कवाड़े, हुडकेश्वर के हृदयनाथ यादव तथा अजनी के नितिनचंद्र राजकुमार ने सक्रिय सहभाग निभाया।

0 9 2 6 4 4
Users Today : 11
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *