छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से जनहित में कार्य करेंगे: महापौर नीता ठाकरे
नागपुर, 19 फरवरी: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका द्वारा महापौर कक्ष के समक्ष स्थित दालन में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया गया।
महापौर श्रीमती नीता ठाकरे, उपमहापौर श्रीमती लीला हाथीबेड तथा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती नीता ठाकरे ने कहा कि रयते के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर सभी को जनहित में मिलकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वैश्णवी बी., उपायुक्त श्री निर्भय जैन, उपायुक्त श्री राजेश भगत, उपायुक्त डॉ. मेघना वासनकर, सहायक आयुक्त श्री श्याम कापसे, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, जनसंपर्क अधिकारी श्री मनीष सोनी, श्री प्रमोद हिवसे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपमहापौर कक्ष एवं सत्तापक्ष नेता कक्ष में भी मान्यवरों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया गया।
इससे पूर्व महापौर श्रीमती नीता ठाकरे ने महाल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रवीण दटके, उपमहापौर श्रीमती लीला हाथीबेड, पूर्व विधायक श्री गिरीश व्यास, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, नगरसेवक श्री रामभाऊ आंबुलकर, श्री मनोज साबळे तथा श्री श्रीकांत आगलावे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Users Today : 9