धुलीवंदन के दिन जिले में शराब की दुकानें रहेंगी बंद
नागपुर, 27 फरवरी: जिले में 3 मार्च 2026 को धुलीवंदन उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 3 मार्च 2026 को “धुलीवंदन उत्सव-2026” के दौरान जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की खुदरा बिक्री की दुकानें (अनुज्ञप्तियां) पूरे दिन बंद रहेंगी।
इस आदेश के तहत जिले में संचालित सभी स्वीकृत एवं कार्यरत अनुज्ञप्तियां — नमूना-ई, नमूना-ई-2, एफएलडब्ल्यू-2, सीएल-2, सीएल-3, एफएल-1, एफएल-2, सीएलएफएलटिओडी-3, एफएल-3, एफएल-4(ए), एफएलबीआर-2 तथा टीडी-1 — को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञप्तिधारकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधितों से आदेश का पालन करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Users Today : 16