वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल रन
मुंबई, 30 मार्च 2026:
देश के रेल बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) के नव-निर्मित खंड पर सोमवार को पहले इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल रन किया गया।
लोको नंबर 60166 ने दोपहर 13:58 बजे Jawaharlal Nehru Port Terminal (JNPT) स्थित न्यू डीएफसी यार्ड से अपनी यात्रा शुरू की और शाम 19:20 बजे Saphale railway station पहुंचा।
इस दौरान इंजन ने 106 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 22 मिनट में पूरी की।
यह सफल ट्रायल इस खंड पर इलेक्ट्रिक मालगाड़ियों के संचालन की तैयारियों को दर्शाता है। इसके चालू होने से माल परिवहन में तेजी आएगी, समय की बचत होगी और पारंपरिक रेल मार्गों पर दबाव भी कम होगा।
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य देश में माल ढुलाई प्रणाली को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाना है।
Users Today : 60