सीआरपीएफ नागपुर ने धूमधाम से मनाया 87वां स्थापना दिवस, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Khozmaster
2 Min Read

सीआरपीएफ नागपुर ने धूमधाम से मनाया 87वां स्थापना दिवस, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नागपुर। 87वें सीआरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नागपुर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। ग्रुप केंद्र, रेंज कार्यालय, संयुक्त अस्पताल एवं 213 महिला बटालियन नागपुर सहित सभी स्टेशन स्तरीय कार्यालयों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ यह दिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक श्री पी.सी. श्रीवास्तव ने की।

स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इसके बाद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 400 से अधिक पौधे लगाए गए।

अधिकारियों और जवानों ने परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया। उप महानिरीक्षक श्रीवास्तव ने क्वार्टर गार्ड पर नया ध्वज फहराया, जो बल के गौरव, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।

विशेष सैनिक सम्मेलन में श्रीवास्तव ने बल के ऐतिहासिक योगदान, उपलब्धियों और जवानों के शौर्य की सराहना की। उन्होंने जवानों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और जवानों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एम.के. सिन्हा (उप महानिरीक्षक, चिकित्सा), श्री जी.डी. पंढरीनाथ (कमांडेंट, ग्रुप केंद्र नागपुर), श्रीमती पूजा पंवार (कमांडेंट, 213 महिला बटालियन) सहित अनेक अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान शामिल हुए।

समारोह का समापन सभी स्टेशन स्तरीय मेसों में भोज के आयोजन के साथ हुआ। पूरा दिन देशभक्ति, उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्पों से सराबोर रहा।

आज का राशिफल दिनांक – 28 जुलाई 2025 ✍🏻 डॉ. सुधीर के.ए.एम. शांडिल्य (गोपालाचार्य)(भारत के सुप्रसिद्ध नाड़ी‑ज्योतिषाचार्य एवं वैदिक अध्येता)

नागपुर में पहली बार सुई-रहित टीकाकरण, बच्चे को दिया गया दर्दरहित इंजेक्शन

जागरूकता बढ़ाएं, जीवन बचाएं: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर महत्वपूर्ण अपील

इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ऑरेंज सिटी का पदग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

0 9 4 6 5 1
Users Today : 1
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *