नागपुर ने थामा ‘स्वास्थ्य रक्षक’ का ध्वज: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘क्षयरोगमुक्त नागपुर’ अभियान का भव्य शुभारंभ

Khozmaster
4 Min Read

📰 नागपुर ने थामा ‘स्वास्थ्य रक्षक’ का ध्वज: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘क्षयरोगमुक्त नागपुर’ अभियान का भव्य शुभारंभ

📍 नागपुर | 27 जुलाई 2025

नागपुर शहर स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में एक नया अध्याय लिखते हुए ‘क्षयरोगमुक्त नागपुर’ अभियान की भव्य शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों से इस महत्त्वाकांक्षी मुहिम का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत ‘चलित क्षयरोग निदान एवं तपासणी केंद्र‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

🔹 मुख्यमंत्री फडणवीस का संकल्प:

“नागपुर जैसे शहर को क्षयरोग के उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। यह अभियान न केवल जनस्वास्थ्य को मजबूती देगा बल्कि गरीब और दूरदराज के लोगों तक मुफ्त व त्वरित जांच और इलाज की सुविधा पहुँचाएगा।”

Oplus_131072

🔬 ‘प्रोजेक्ट NIIDAN-TB’: TB पर निर्णायक वार

इस महत्त्वाकांक्षी अभियान के तहत इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (IGGMC), नागपुर द्वारा संचालित Project NIIDAN-TB का शुभारंभ भी हुआ है।

यह परियोजना आधुनिक तकनीक और जमीनी स्वास्थ्य सेवा को एक साथ जोड़कर क्षयरोग के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में कार्यरत है।

मुख्य घटक:

🚌 मोबाइल टीबी व्हॅन – AI आधारित चेस्ट एक्स-रे तकनीक से सुसज्जित, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर हाई-रिस्क नागरिकों की जांच करेगी।

🧪 प्रगत मायकोबॅक्टिरियॉलॉजी प्रयोगशाला – IGGMC के सूक्ष्मजैवविज्ञान विभाग में स्थापित, जहां जेनेटिक स्तर पर टीबी की पहचान और दवा प्रतिरोध का पता चलेगा।

🏠 घर-घर स्क्रीनिंग अभियान – जोखिमग्रस्त इलाकों में जाकर लक्षणों की पहचान और परीक्षण।

💊 LTBI टेस्टिंग – जिनके परिवार में टीबी के मरीज हैं, उनके लिए Cy-TB टेस्ट और टीबी प्रिवेंटिव थेरपी (TPT) के माध्यम से भविष्य में बीमारी से सुरक्षा।

🧑‍⚕️ उल्लेखनीय नेतृत्व:

इस अभियान का संचालन IGGMC डीन डॉ. रवि चौहान के मार्गदर्शन में हो रहा है। श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राधा मुंजे और टीम के साथ डॉ. गोपाल अग्रवाल, डॉ. ज्ञानशंकर मिश्रा, डॉ. दिलीप गेडाम, डॉ. संजीव चौधरी, डॉ. सागर पांडे, डॉ. भावना सोनवणे, डॉ. सादफ खातिब इस प्रोजेक्ट की नींव मजबूत कर रहे हैं।

महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर व सिटी टीबी ऑफिसर डॉ. शिल्पा जिचकार भी विशेष सहयोग दे रहे हैं।

📌 कहाँ-कहाँ होगा क्रियान्वयन?

यह योजना नागपुर के पाँच टीबी युनिट्स के अंतर्गत लागू होगी:

1. IGGMCH TB Unit

2. इंदिरा गांधी रुग्णालय TB Unit

3. शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय TB Unit

4. GMCH TB Unit

5. महल TB Unit

इन इकाइयों के तहत 25 शहरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र (UPHCs) को कवर किया जाएगा, जिनमें हडकेश्वर, सचिदानंद, मोमिनपुरा, काटन मार्केट, सोनेगाव, जयताळा, मांनेवाडा, आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

 

🚨 किसे जांच की आवश्यकता है?

जिन्हें ये लक्षण हैं वे जांच कराएं:

दो सप्ताह से अधिक खांसी

खून के साथ बलगम

रात में पसीना

बुखार

अचानक वजन घटना

विशेष लक्ष्य समूह:

डायबिटिक रोगी

बुजुर्ग

एचआईवी संक्रमित

धूम्रपान / शराब सेवन करने वाले

शहरी झोपड़पट्टियों के निवासी

पहले से टीबी मरीजों के परिजन

 

📣 2030 तक टीबी मुक्त नागपुर का लक्ष्य!

प्रोजेक्ट NIIDAN-TB के तहत पहले चरण में 25,000 हाई-रिस्क नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी, और बाद में 1 लाख नागरिकों तक अभियान का विस्तार होगा। यह पहल महाराष्ट्र सरकार द्वारा पूर्ण रूप से वित्त पोषित है और Mylab Discovery Solutions Pvt. Ltd. के तकनीकी सहयोग से कार्यान्वित की जा रही है।

👉 नागरिकों से अपील: टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है। यदि लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच करवाएं। यह अभियान आप सभी के सहयोग से ही सफल होगा।

🗞 नागपुर के लिए यह केवल स्वास्थ्य की नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

🎯 बिना जिम, बिना डाइटिंग — कपिल शर्मा ने 63 दिनों में घटाया 11 किलो वजन!

आज का राशिफल दिनांक – 28 जुलाई 2025 ✍🏻 डॉ. सुधीर के.ए.एम. शांडिल्य (गोपालाचार्य)(भारत के सुप्रसिद्ध नाड़ी‑ज्योतिषाचार्य एवं वैदिक अध्येता)

नागपुर में पहली बार सुई-रहित टीकाकरण, बच्चे को दिया गया दर्दरहित इंजेक्शन

नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में बड़ा घोटाला — SIT गठित, भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के संकेत🔹

नागपुर में मुस्लिम प्रेमी जोड़े का साहसिक कदम :  समाजिक बंदिशों को तोड़कर प्रेम विवाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा की गुहार

जो बच्चों को भूखा नहीं सोने देते थे, आज वही अपने हक़ के लिए भूखे बैठे हैं!

नागपुर में प्रशासन पर परमिट रूम संगठनों का बड़ा हमला — बेकाबू अवैध शराब बिक्री पर पुलिस-एक्साइज विभाग पर गंभीर आरोप

 

0 9 2 9 2 4
Users Today : 31
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *