नूतन रेवतकर को एनसीपी महिला प्रदेश संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महिला विभाग में एक अहम नियुक्ति की है। नूतन रेवतकर को महाराष्ट्र प्रदेश महिला संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे तथा महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर की प्रमुख उपस्थिति में सांसद सुनेत्रा पवार ने नूतन रेवतकर को नियुक्ति पत्र सौंपा।
कुछ दिन पहले ही नूतन रेवतकर ने पूर्व मंत्री एवं विधायक राजे धर्मरावबाबा आत्राम के नेतृत्व में शरद पवार गुट छोड़कर अजित पवार गुट में प्रवेश किया था। उनकी इस नियुक्ति से शहर की महिलाओं में उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि महिला संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा ठाकरे भी उपस्थित थीं।
नियुक्ति के बाद नूतन रेवतकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार, कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, विधायक धर्मरावबाबा आत्राम, रुपाली चाकणकर तथा नागपुर शहर अध्यक्ष प्रशांत पवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Users Today : 22