प्रदीप सूर्यवंशी ने प्रभाग 10 की रचना पर दर्ज की आपत्ति, 9 सितंबर को सुनवाई

Khozmaster
2 Min Read

प्रदीप सूर्यवंशी ने प्रभाग 10 की रचना पर दर्ज की आपत्ति, 9 सितंबर को सुनवाई

नागपुर। आगामी मनपा चुनाव को लेकर प्रारूप प्रभाग रचना पर आपत्तियाँ दर्ज होने का सिलसिला जारी है। शारदा चौक, भूपेश नगर निवासी प्रदीप धनराज सूर्यवंशी (आयु 41 वर्ष) ने प्रभाग क्रमांक 10 की रचना पर गंभीर आक्षेप उठाए हैं।

सूर्यवंशी ने अपने आवेदन में कहा है कि फागो लेआउट, भूपेश नगर और इंदिरा गांधी नगर झोपड़पट्टी भौगोलिक रूप से प्रभाग 10 में आते हैं, किंतु मतदारों को प्रभाग 11 में जोड़ा गया है। यह मतदाताओं के हक का उल्लंघन है और तत्काल सुधार आवश्यक है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राजनगर झोपड़पट्टी और एनएडीटी कॉम्प्लेक्स परिसरामागील इटारसी पुलिया के नीचे की झोपड़पट्टी में 2023 में मनपा व रेलवे प्रशासन की अतिक्रमणविरोधी कार्रवाई के दौरान सभी नागरिकों को हटा दिया गया था। बावजूद इसके, इन पूर्व रहवासियों के नाम मतदाता सूची में मौजूद हैं जिससे बोगस मतदान की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने ऐसे नाम तत्काल हटाने की मांग की है।

इस बीच नागपुर महानगरपालिका ने जानकारी दी है कि प्रारूप प्रभाग रचना पर प्राप्त कुल 115 आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई 9 सितंबर 2025, सुबह 11 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासकीय इमारत स्थित आयुक्त कक्ष में की जाएगी। सुनवाई महाराष्ट्र शासन के अधिकृत अधिकारी मा. श्रावण हर्डीकर (भा.प्र.से.), एमडी महाराष्ट्र मेट्रो रेल की अध्यक्षता में होगी।

0 9 4 5 9 9
Users Today : 13
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *